scorecardresearch

Top News: राष्ट्रपति मुर्मू ने स्कूली बच्चों को परोसा खाना, 19 मार्च को अयोध्या और वृंदावन का दौरे, देखें आज की बड़ी खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में PM पोषण योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को अपने हाथों से खाना परोसा। अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा पूरे भारत में बच्चों को कुल पांच अरब भोजन परोसे जाने और समाज की सेवा के 25 साल पूरे होने पर यह आयोजन किया गया। राष्ट्रपति मुरमु 19 मार्च को अयोध्या दौरे पर जाएंगी जहां राम मंदिर के तृतीय तल पर बने गर्भगृह में श्री राम यंत्र की विधिवत स्थापना होगी। इसके बाद वह तीन दिवसीय धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवास पर वृंदावन जाएंगी जहां संत प्रेमानंद महाराज के साथ सत्संग और गिरिराज जी की परिक्रमा करेंगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए ग्रैच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दी है