scorecardresearch
Advertisement

Top News: राधा रानी के जन्मोत्सव पर सजा बरसाना धाम, देखें अब तक की बड़ी खबरें

मथुरा के बरसाना में राधा रानी का जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया, जहां ब्रह्म मुहूर्त में पंचामृत व औषधीय जल से महाअभिषेक और 56 भोग अर्पित किए गए. सूरत में हॉरर थीम पर आधारित अनोखा गणेश पंडाल तैयार हुआ, वहीं जालना में 108 किलो चांदी से निर्मित बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई. वाराणसी और जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पांच दिन के गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई. मुंबई में लालबाग के राजा के दरबार में मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने दर्शन किए, जबकि हैदराबाद में रामायण थीम आधारित मंडप सजाया गया. गुजरात के शक्तिपीठ अंबाजी में भादर्वी पूनम महामेले की तैयारियां पूरी की गईं, जिसमें 40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. दिल्ली के एनएसआईसी ग्राउंड में 'कला कनेक्ट' प्रदर्शनी में 150 से अधिक कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. इसके अलावा, मेरठ में सूर्य किरण एरोबैटिक टीम के नौ हॉक एमके 132 विमानों द्वारा दो दिवसीय एयर शो में करतब दिखाए जा रहे हैं.