राजस्थान बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है जिसमें कुल 94.23 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। इस बार लड़कों ने एक बार फिर बाजी मारी है। लड़कियों का सफलता प्रतिशत 94.20 जबकि छात्रों का सफलता प्रतिशत 93.63 रहा। बिहार की बारहवीं बोर्ड का रिजल्ट भी जारी हो गया है। कटिहार में पान बेचने वाले का बेटा पीयूष जिला टॉपर बना। बेगूसराय की अनामिका साइंस की टॉप टॉपर बनीं और उन्होंने 95.60 प्रतिशत मार्क्स लाकर पूरे बिहार में तीसरा स्थान हासिल किया। कॉमर्स स्ट्रीम में पटना सिटी की यशिता ने 472 नंबर लाकर पांचवीं रैंक हासिल की। दिल्ली सरकार ने 1 लाख 3 हजार 7 सौ करोड़ का बजट पेश किया। सरकारी स्कूल की नौवीं की हर छात्रा को साइकिल दी जाएगी और दसवीं के मेधावी छात्रों को लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। दिल्ली के लिए दस नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे।