राजस्थान के चूरू, श्रीगंगानगर और बीकानेर समेत कई जिलों में भयंकर रेतीले बवंडर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। धूल भरी आंधी के कारण दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया और विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। वहीं, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और गुजरात के कई इलाकों में झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से बड़ी राहत दी है। दूसरी ओर, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल के साथ भारत दौरे पर हैं। उन्होंने दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर और आगरा में ताजमहल का दीदार किया। इसके अलावा, पुणे के खड़कवासला में एनडीए के 150वें कोर्स की पासिंग आउट परेड का शानदार आयोजन हुआ, जिसकी समीक्षा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा भी जोरों पर है, जहां अब तक 25 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।