scorecardresearch

Top News: राजनाथ सिंह ने 114 नए राफेल विमानों की खरीद को दी हरी झंडी, देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

आज की मुख्य खबरों में श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के लिए 29 जून को पहली पूजा की घोषणा की गई है. जम्मू-कश्मीर में हुई श्राइन बोर्ड की 50वीं बैठक में यात्रियों के लिए एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया. रक्षा क्षेत्र में बड़ी मजबूती देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 114 अतिरिक्त राफेल विमानों की खरीद को मंजूरी दी गई है, जो करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये की डील है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'सेवा तीर्थ' बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स का अनावरण करेंगे, जहां पीएमओ शिफ्ट होगा. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्र के आठवें दिन बाबा महाकाल का उमा महेश स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया, जिसे दांपत्य सुख के लिए विशेष माना जाता है.