scorecardresearch
Advertisement

रक्षाबंधन से पहले बाजारों में राखियों की धूम, जवानों के लिए शिर्डी से रवाना हुआ रक्षा रथ

रक्षाबंधन पर्व को लेकर देशभर के बाजारों में भारी रौनक देखने को मिल रही है। दिल्ली के सदर बाजार, जयपुर और गुजरात के राजकोट में रंग-बिरंगी व डिजाइनर राखियों की जमकर खरीदारी हो रही है। शिर्डी से कच्छ सीमा पर तैनात जवानों के लिए हजारों राखियों के साथ रक्षा रथ रवाना किया गया है। वहीं करनाल में डाक विभाग ₹10 में वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध करा रहा है। इसके अलावा झाँसी में निकली विशाल कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। श्री नैना देवी मंदिर में श्रावण अष्टमी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अयोध्या में सावन झूला उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है और राम मंदिर निर्माण समिति के अनुसार मंदिर का कार्य सितंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फैसला दिया है कि देखभाल न करने वाले बच्चों को माता-पिता संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं।