scorecardresearch
Advertisement

रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, पुरी में भगवान जगन्नाथ-बलभद्र के लिए बन रही दुनिया की सबसे बड़ी राखी

आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बहने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना कर रही हैं। इस वर्ष रक्षाबंधन के दिन साल का दूसरा चंद्रग्रहण भी लग रहा है। हालांकि, यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसके कारण सूतक काल का प्रभाव नहीं रहेगा और मंदिर के कपाट सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दिनभर उपलब्ध रहेगा। त्योहार को लेकर देश के विभिन्न शहरों के बाजारों में भारी चहल-पहल देखी जा रही है। नीमच में रुद्राक्ष पर बनी शिव राखी, काशी की प्रसिद्ध गुलाबी मीनाकारी राखियां, गाजियाबाद जेल में कैदियों द्वारा बनाई गई राखियां और जमशेदपुर में पेड़ों को राखी बांधने की अनोखी पहल चर्चा में है। इसके अतिरिक्त रेलवे ने रक्षाबंधन पर स्पेशल ट्रेनें भी चलाई हैं।