scorecardresearch

Top News: देशभर में रामनवमी की धूम, अयोध्या से दिल्ली तक गूंजा 'जय श्री राम', देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

चैत्र नवरात्र का नौवां और आखिरी दिन आज मनाया गया। रामनवमी महापर्व पर मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना हुई। दिल्ली से मुंबई तक मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। अयोध्या में रामनवमी पर भव्य आयोजन हुआ, जहां रामलला का अभिषेक और सूर्य तिलक का कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठीक 12 बजे रामलला के ललाट पर सूर्य की किरणें पड़ीं। नागपुर में महाआरती में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए। धौलपुर, साबरकांठा, दिल्ली और अयोध्या सहित देशभर में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। शिरडी के साईबाबा समाधि मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। अयोध्या में 2251 हवन कुंडों पर 5000 यजमानों ने आहुति दी। केदारनाथ धाम में 22 अप्रैल से यात्रा शुरू होने की तैयारियां चल रही हैं, जहां तीन से चार फीट बर्फ जमी है। रामबन में जम्मू का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन खुला। अरुणाचल प्रदेश में U23 ट्राई नेशन फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ।