scorecardresearch

Ram Navami 2026: राम नवमी पर रामलला का सूर्य तिलक, श्रीनगर के रघुनाथ मंदिर 36 साल बाद खुले, IPL 2025 कल से

राम नवमी के पावन अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का दिव्य सूर्य तिलक हुआ। भगवान के मस्तक पर गोलाकार में चांदी सी चमकती दिखीं सूर्य की किरणें। पूरे चार मिनट तक प्रभु राम के ललाट पर सूर्य की किरणें चमकीं। आईआईटी रुड़की के सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित कन्वेक्स लेंस की सहायता से किया गया प्रभु का तिलक। पीएम मोदी ने टीवी के जरिए रामलला का सूर्य तिलक देखा और भगवान राम का आशीर्वाद लिया। रामलला का दूध और पानी से अभिषेक हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कन्या पूजन किया। श्रीनगर में 36 साल के बाद ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर के कपाट खुले। कश्मीरी पंडितों ने महायज्ञ का आयोजन किया और मुसलमानों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। करीब 170 साल पुराना यह मंदिर 1835 में महाराजा गुलाब सिंह ने बनवाया था। कल से IPL 2025 के 19वें सीजन का आगाज होगा, जिसमें 84 मैच खेले जाएंगे।