scorecardresearch

Top News: अहमदाबाद में महासंग्राम आज, तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, देखें बड़ी खबरें

देशभर में आज रंग पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। होली के पांचवें दिन चैत्र मास के कृष्ण पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले इस उत्सव को देवताओं की होली माना जाता है। मध्य प्रदेश के इंदौर में रंग पंचमी के अवसर पर गेर के रूप में शोभा यात्रा निकाली जा रही है जिसमें पांच लाख लोगों के शामिल होने के आसार हैं। इंदौर में निकाली जा रही गेर को UNESCO विश्व धरोहर का दर्जा दे सकता है और UNESCO की टीम आज उत्सव का अवलोकन करने वाली है। उज्जैन में श्री कृष्ण सुदामा होली महोत्सव में सीएम मोहन यादव भी शामिल हुए और लोगों को शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा T20 World Cup के फाइनल मुकाबले में Team India की जीत के लिए देशभर में विशेष पूजा और प्रार्थना की गई। आज अहमदाबाद में T20 World Cup का फाइनल होगा जिसमें Team India की New Zealand से खिताबी टक्कर होगी।