Top News in Hindi: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन नंबर चार में पर्यटकों को बाघिन T2307 अपने चार शावकों के साथ नजर आई. सड़क किनारे बाघों के पूरे कुनबे को एक साथ देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे और इस दृश्य को कैमरों में कैद किया. वन विभाग के अनुसार बाघिन अपने शावकों के साथ विचरण करती दिखी. वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु के ऊटी में तेज बारिश के कारण कुन्नूर-मेट्टुपलायम राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जिससे यातायात प्रभावित हुआ.