रणवीर सिंह की फिल्म दुरंधर द रिवेंज का 3 मिनट 26 सेकंड का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आएंगे। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म का 18 मार्च को पेड प्रीव्यू होगा, जिसके लिए टिकटों की कीमत 290 से 1400 रुपए तक रखी गई है। राजस्थान के बूंदी जिले के शंभूपुरा में कोटा बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए आज भूमि पूजन और शिलान्यास हुआ। 1507 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह एयरपोर्ट 441 एकड़ जमीन पर बनेगा। UPSC सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं, जिसमें कई छात्रों ने शानदार रैंक हासिल की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को अयोध्या दौरे पर जा सकती हैं और राम मंदिर परिसर का मुआयना करेंगी।