गुजरात की नर्मदा में ऐतिहासिक रसिया होली शुरू हो गई है। वैष्णव समाज की महिलाओं ने रसिया होली खोली और कृष्ण भक्ति गीतों से राज सराबोर हुआ। होली से 40 दिन पहले शुरू होती है रसिया होली। रसिया होली में अंतिम पांच दिनों तक एक परंपरा निभाई जाती है जो मसालों की अग्नि में जलाकर विशेष अनुष्ठान होता है। झांसी में फूलों की होली खेली गई जहां भक्ति रस में डूबी महिलाओं ने राधा कृष्ण संग रासलीला की। हरिद्वार जिला कारागार में भव्य होली मिलन समारोह हुआ जहां कैदियों ने रंगों की होली खेली। ब्रिज में होली का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और वृंदावन के प्रेम मंदिर के सामने आस्था का सैलाब उमड़ा। भक्तों ने लड्डू गोपाल संग होली खेली। चमोली के ज्योतिर्मठ आश्रम में संतों ने बटुकों को रंग लगाया।