T20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन तिरुवनंतपुरम पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी खिंचवाई और तस्वीरें लीं। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। रिंकू सिंह समेत कई खिलाड़ी अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचे। वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गंगा द्वार पर 19 मार्च से गंगा आरती शुरू होगी। नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से ललिता घाट पर सात अर्चक विधि-विधान से आरती करेंगे। सुकमा में आदिवासी कुंभ में छह करोड़ से अधिक श्रद्धालु उमड़े। फिल्म ध्रुव 2 ने एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड बनाया और रिलीज से पहले साढ़े 16 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। पहले दिन के पहले शो के लिए 2 करोड़ से ज्यादा के करीब 37 हजार टिकट बिके।