scorecardresearch
Advertisement

Top News: कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी, देखें देश-दुनिया की खबरें

सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर सोमनाथ ज्योतिर्लिंग और केदारनाथ धाम समेत देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. फ्रांस के पेरिस में पहले पारंपरिक स्वामीनारायण हिंदू मंदिर का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के दौरान राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए निवेशकों से संवाद किया और एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. लद्दाख में आकासा वेलनेस फेस्टिवल और मदुरई में वैगई नदी किनारे मां मदुरई फेस्टिवल का आयोजन हुआ. वहीं मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बिहार के हाजीपुर, छपरा और लखीसराय में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है. केरल के मुन्नार में 12 साल बाद दुर्लभ नीलकुरिंजी के फूल खिले, जबकि नीदरलैंड्स के जूनडर में विशाल फूलों की परेड आयोजित की गई.