scorecardresearch
Advertisement

Top News: फ्रांस में पहले स्वामीनारायण मंदिर का हुआ उद्घाटन, देखें आज की बड़ी खबरें

सावन के अंतिम सोमवार के मौके पर सोमनाथ और केदारनाथ समेत देश भर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. गुजरात के सोमनाथ मंदिर में कपाट सुबह तीन बजे खोल दिए गए और विशेष दर्शन व्यवस्था की गई. केदारनाथ धाम में फूलों से भव्य श्रृंगार हुआ. महाराष्ट्र के अकोला में ढाई हजार भक्तों ने 20 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा निकाली. वहीं फ्रांस के बूसी सेंट जॉर्जस में पारंपरिक वास्तु सिद्धांतों के अनुसार निर्मित पहले स्वामीनारायण मंदिर का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया. इसके अलावा देश भर में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज हैं. छत्तीसगढ़ के भिलाई की दिव्यांग शिक्षिका शारदा ने दृष्टिबाधित बच्चों के लिए 3800 ऑडियो बुक्स तैयार की हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव निवेश जुटाने दुबई पहुंचे. केरल के मुन्नार में 12 साल बाद नीलकुरिंजी के फूल खिले, जबकि मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.