scorecardresearch
Advertisement

“सावन शिवरात्रि पर देशभर के शिवालयों में उमड़ी भीड़, कालकाजी और गौरी शंकर मंदिर में रात से लगी भक्तों की कतार”

सावन की शिवरात्रि के अवसर पर देशभर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी और गौरी शंकर मंदिर में देर रात से ही भक्तों की कतारें देखने को मिलीं, जहां विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। उज्जैन में बाबा महाकाल का विशेष अभिषेक हुआ, तो वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। हरिद्वार के दक्षेश्वर मंदिर, प्रयागराज के कोटेश्वर धाम और देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में लाखों भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना के साथ पूजा-अर्चना की। कांवड़ यात्रा के दौरान भी आस्था के अनोखे रंग दिखे, जहां महिलाएं भारी कांवड़ उठाकर पहुंचीं, तो वहीं औरैया में एक भक्त ने बेड़ियों में जकड़कर अपराध न करने का संदेश दिया।