scorecardresearch
Advertisement

Aligarh में Kanwar Yatra 2025 से पहले भगवान शिव की पीतल की मूर्ति और शिवलिंग की बढ़ी डिमांड, बड़ी संख्या में मूर्तिकार बना रहे शिव की मूर्ति

सावन का महीना शुरू होने वाला है और देशभर के शिवालयों में तैयारियां जोरों पर हैं, काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिसमें सुगम दर्शन, वीआईपी दर्शन और स्पर्श दर्शन पूरे सावन माह के लिए प्रतिबंधित रहेंगे। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे लाइन लगाकर ही दर्शन करें और किसी के झांसे में न आएं। हरिद्वार में कांवड़ यात्री गंगाजल लेने पहुंच रहे हैं, जहां हर की पैड़ी कांवड़ियों से गुलजार है, कई युवा पहली बार कांवड़ यात्रा पर निकले हैं, जो 40-50 लीटर जल लेकर जा रहे हैं. अलीगढ़ में सावन के लिए शिवलिंग और शिव परिवार की मूर्तियों की मांग बढ़ गई है, कारीगर दिन-रात काम कर रहे हैं.