scorecardresearch

Top News: चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

देशभर में शनि जयंती के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं, चारधाम यात्रा में भी आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है, जहां मात्र सत्ताईस दिनों में करीब साढ़े तेरह लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री के विदेश दौरे के दूसरे दिन नीदरलैंड में उनका भव्य स्वागत हुआ, जबकि यूएई के साथ पांच अरब डॉलर के निवेश का बड़ा ऊर्जा करार भी हुआ है। राजस्थान के भिवाड़ी में देश के पहले सेमीकंडक्टर क्लस्टर के लिए बारह सौ करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की गई है। गुजरात में अहमदाबाद और धोलेरा के बीच भारत का पहला स्वदेशी ब्रॉड गेज सेमी हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाया जाएगा। दूसरी तरफ, केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा प्याज किसानों को बड़ी राहत देते हुए तय दर पर प्याज की खरीद का ऐलान किया गया है। सीबीआई ने साइबर क्राइम से बचाव के लिए एक नया हेल्प बॉट भी लॉन्च किया है।