scorecardresearch
Advertisement

Today Top News: Sharad Purnima पर बना शुभ संयोग, Varanasi में Air Show के अंतिम दिन पहुंचेंगे PM Modi

Today Top News: देशभर में आज अश्विन मास की शरद पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है, जिससे अच्छी सेहत और समृद्धि मिलती है. इस अवसर पर चंद्रमा की रोशनी में खीर रखने की परंपरा निभाई जा रही है. इस बार 30 साल बाद हर्षण योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का दुर्लभ संयोग बना है. वहीं दूसरी तरफ वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायु सेना के तीन दिवसीय एयर शो 'Wings Over Ganges' का आज भव्य समापन हो रहा है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत कर रहे हैं. इसके अलावा जापान से लौटे पैरा एशियन गेम्स के पदकवीरों का भव्य स्वागत किया गया और अयोध्या में मां दुर्गा की विदाई शोभा यात्रा निकाली गई.