scorecardresearch
Advertisement

Top News: मां दुर्गा की भक्ति और गरबा के सुरों से गुंजायमान हुआ देश, देखें देश-दुनिया की खबरें

शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन देशभर के मंदिरों में मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है. भक्त सुख-समृद्धि की कामना के साथ मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं. गुजरात के अमरेली में पारंपरिक देसी गरबा का आयोजन हुआ, वहीं प्रयागराज समेत कई शहरों में आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं. काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने स्वर्ण शिखर से सोना चोरी की खबरों को भ्रामक और निराधार बताते हुए सोना सुरक्षित होने की पुष्टि की. इसके अलावा मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में व्यवस्थाओं को लेकर हाई पावर कमेटी की बैठक आयोजित की गई. साथ ही केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन में रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस की घोषणा की है.