scorecardresearch
Advertisement

Top News: शारदीय नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, देखें देश-दुनिया की खबरें

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन देशभर के प्रमुख देवी मंदिरों में घटस्थापना और विधि-विधान से मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई. मुंबई के मुंबादेवी, दिल्ली के छतरपुर, झंडेवालान और कालकाजी मंदिरों के साथ-साथ वैष्णो देवी, कामाख्या, विंध्याचल और मैहर की शारदा शक्तिपीठ में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. वहीं केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 17 लाख के पार पहुंच गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और तमिलनाडु दौरे पर राज्य को 13 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देते हुए चेन्नई मेट्रो के फेज-2 का उद्घाटन किया. इसके अलावा अयोध्या राम मंदिर के प्रसाद को एफएसएसएआई से राइट सर्टिफिकेट मिला है. अभिनेता अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का आयोजन कर उनकी लंबी उम्र की कामना की गई.