scorecardresearch
Advertisement

Shardiya Navratri के दूसरे दिन शक्तिपीठों में विशेष आरती, मंदिरों और पंडालों में लगा भक्तों का तांता

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन देशभर में मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है. दिल्ली के छतरपुर, कालकाजी और झंडेवालान मंदिर समेत हरिद्वार के मायादेवी व मनसा देवी मंदिर, मैहर शक्तिपीठ, भाग्यलक्ष्मी मंदिर और आगर मालवा के मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. अयोध्या के बड़ी देवकाली मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं, वहीं नागपुर और प्रयागराज के ग्रामीण अंचलों में भव्य पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं. उज्जैन के महाकाल मंदिर में क्रिकेटर कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने दर्शन किए. गुजरात के जामनगर में पारंपरिक तलवार गरबा का आयोजन हुआ, जबकि जैसलमेर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भारत-पाक सीमा के पास माता के मंदिर में भजन-कीर्तन किया. दूसरी ओर दशहरा को लेकर जम्मू, कोटा और वाराणसी में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले तैयार किए जा रहे हैं.