scorecardresearch
Advertisement

Top News: छठे दिन मां कात्यायनी की आराधना में लीन हुए भक्त, देखें देश-दुनिया की खबरें

शारदीय नवरात्रि के छठे दिन देशभर के मंदिरों में मां कात्यायनी के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. दिल्ली के कालकाजी और झंडेवालान मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई. महाराष्ट्र के अकोला में महिलाओं ने तलवारों के साथ शौर्य गरबा प्रस्तुत किया, जबकि बीड़ जिले के बेलगांव में रेणुका माता मंदिर में भक्तों का तांता लगा. वाराणसी, कोलकाता और मध्य प्रदेश के जबलपुर में अनोखे दुर्गा पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बने. छत्तीसगढ़ के भिलाई में मैसूर पैलेस की तर्ज पर भव्य पंडाल सजाया गया और असम में 51 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा बनाई गई. चित्रकूट के राघव प्रयाग घाट पर सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रामलीला का मंचन शुरू हुआ, जहां थाईलैंड के कलाकारों ने प्रभु श्रीराम की बाल लीलाओं का प्रस्तुतीकरण किया.