scorecardresearch
Advertisement

Top News: दुर्गा पूजा पंडालों और रामलीला में दिखा भक्तों का उत्साह, देखें देश-दुनिया की खबरें

शारदीय नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी के दर्शन और पूजन के लिए देशभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. दिल्ली के कालकाजी और झंडेवाला मंदिर सहित देवी धामों में विशेष रौनक देखने को मिली. पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात और असम समेत विभिन्न राज्यों में दुर्गा पूजा पंडालों की अनोखी थीम और भव्य प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनीं. चित्रकूट में अंतरराष्ट्रीय रामलीला और गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ, जहां थाईलैंड के कलाकारों ने प्रस्तुति दी. इसके अलावा बेगूसराय में शिक्षकों के मोबाइल उपयोग पर शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश, धनबाद व पटना में मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की छापेमारी और मदुरै में भारी बारिश से जलभराव की खबरें भी सामने आईं.