scorecardresearch
Advertisement

Navratri पर देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुजरात में गरबा और अयोध्या में रामलीला की धूम

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए देशभर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. दिल्ली के झंडेवालान और छतरपुर मंदिर, हरिद्वार के माया देवी मंदिर, हैदराबाद के भाग्यलक्ष्मी मंदिर, आगर मालवा के मां बगलामुखी मंदिर और अयोध्या के बड़ी देवकाली मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है. वहीं, कोलकाता में वंदे मातरम और जयपुर के हवा महल की थीम पर बने भव्य दुर्गा पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र हैं. गुजरात के जामनगर, वडोदरा और सूरत में गरबा रास की धूम मची है, जिसमें विदेशी प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया. दूसरी ओर, अयोध्या में 151 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला और प्रयागराज में नारद मोह लीला का मंचन शुरू हो गया है. देखिए देशभर में नवरात्रि, देवी आराधना, गरबा और रामलीला के उत्सव की खास झलकियां.