scorecardresearch
Advertisement

Top News: दिल्ली से गुजरात और बंगाल तक दिखा दुर्गा पूजा का उल्लास, देखें देश-दुनिया की खबरें

शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन यानी महा अष्टमी पर देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है. दिल्ली के कालकाजी, झंडेवालान और छतरपुर मंदिरों में सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. वहीं ग्रेटर कैलाश में 'वंदे मातरम' थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाया गया है. उत्तर प्रदेश के विंध्यांचल और प्रयागराज में भक्तों का जनसैलाब देखा गया, जबकि झांसी और कटिहार में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए. पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में राम मंदिर की तर्ज पर और पुरुलिया में स्वामीनारायण मंदिर के प्रारूप पर भव्य पंडाल तैयार किए गए हैं. गुजरात के अहमदाबाद और राजकोट में गरबा और महारास का आयोजन हुआ. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के बस्तर में पारंपरिक दशहरा और बेंगलुरु में मैराथन का आयोजन भी देखने को मिला.