scorecardresearch

Shiv Navratri 2026: महाकाल में शिव नवरात्रि की धूम, देश-विदेश से आए भक्तों ने बाबा महाकाल के किए दर्शन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि के तीसरे दिन बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया, जहां देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. मथुरा के श्री कृष्ण जन्मस्थान से पहली बार काशी विश्वनाथ धाम के लिए विशेष 'लड्डू गोपाल' प्रसाद रवाना किया गया, जो महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ को अर्पित होगा. अयोध्या में राष्ट्र हित के संकल्प के साथ भव्य अश्वमेध महायज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिसमें थाईलैंड और श्रीलंका जैसे देशों से भी श्रद्धालु शामिल हुए. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अलवर में इंटरनेशनल टाइगर मैराथन 2026 को हरी झंडी दिखाई, जिसमें अभिनेता रणदीप हुड्डा भी शामिल हुए. इसके अलावा, दिल्ली को 500 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली और अंडर-19 विश्व विजेता भारतीय टीम का मुंबई में भव्य स्वागत किया गया.