scorecardresearch
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट में रक्षाबंधन का खास आयोजन, CJI सूर्यकांत की कलाई पर स्कूली बच्चों ने बांधी राखी

राजस्थान के सीकर में सावन माह के दौरान छह दिनों से जारी झूलन महोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर और शहर भर के अन्य मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक लाइटिंग व खास घटाओं से सजाया गया। द्वारकाधीश मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार को ठाकुर जी ने स्वर्ण-रजत हिंडोले में झूला झूला। वहीं सावन उत्सव के बीच अयोध्या के मंदिरों में भी राम-जानकी हिंडोले पर विराजमान दिखे। इसके अलावा वडोदरा पोस्ट ऑफिस ने रक्षाबंधन पर ₹10 के विशेष वाटरप्रूफ लिफाफों की शुरुआत की और सूरत में गाय के गोबर से 100% इको-फ्रेंडली राखियां बनाई गईं। सुप्रीम कोर्ट में स्कूली छात्राओं ने मुख्य न्यायाधीश के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया।