5 Minute Mein 25 Badi Khabren | देशभर में शक्ति उत्सव के समापन पर माँ दुर्गा की विदाई के दौरान सिंदूर खेला की परंपरा निभाई गई. कोलकाता से दिल्ली और झांसी तक भक्तों ने नम आंखों से प्रतिमाओं का विसर्जन किया और सुख-समृद्धि की कामना की. उत्तराखंड में शीतकाल के लिए चारधाम यात्रा के कपाट बंद होने का शेड्यूल तय हो गया है, जिसके तहत 11 नवंबर को केदारनाथ व यमुनोत्री और 16 नवंबर को बद्रीनाथ के कपाट बंद होंगे. दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परेड में हिस्सा लिया और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर पुलिसकर्मियों की शहादत को नमन किया. जापान में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शॉटपुट और ऊंची कूद स्पर्धाओं में स्वर्ण समेत कई पदक जीतकर इतिहास रचा. इसके अलावा गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए.