scorecardresearch
Advertisement

Vijayadashami पर सिंदूर खेला की रस्म, Police स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

GNT Express | विजयादशमी के अवसर पर देशभर में माँ दुर्गा को विदाई दी गई. कोलकाता से लेकर दिल्ली तक महिलाओं ने पारंपरिक 'सिंदूर खेला' की रस्म निभाई और सुख-समृद्धि की कामना की. झांसी और पुरुलिया में भी नम आंखों से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. हिमाचल प्रदेश में पारंपरिक उल्लास के साथ कुल्लू दशहरा का शुभारंभ हुआ, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वहीं राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परेड में हिस्सा लिया और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई. कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उधर, जापान में एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए.