मणिपुर में राजनीतिक हलचल के बीच केमचन सिंह को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है. दिल्ली में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी. इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने राजधानी के परिवारों को बड़ी सौगात देते हुए होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने के लिए 242 करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी दी है. रक्षा क्षेत्र में भारत ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जहां डीआरडीओ ने चांदीपुर में 'सॉलिड फ्यूल डक्टेड रमजेट' (SFDR) तकनीक का सफल परीक्षण किया.