scorecardresearch
Advertisement

साल के आखिरी सूर्य ग्रहण पर वैज्ञानिकों का दावा, तीन दशक बाद दिन में छाएगा अंधेरा

साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार तीन दशक बाद सूर्य ग्रहण के दौरान दिन में अंधेरा छा जाएगा. यह ग्रहण यूरोप के कुछ हिस्सों ब्रिटेन, स्पेन, आइसलैंड और ग्रीनलैंड में दिखाई देगा. हालांकि भारतीय समय के अनुसार रात नौ बजकर चार मिनट से एक बजकर सत्ताईस मिनट के बीच होने के कारण यह भारत में दिखाई नहीं देगा और सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. वहीं देशभर में सावन की शिवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है. दिल्ली के कालकाजी मंदिर, काशी विश्वनाथ और उज्जैन के महाकाल मंदिर में जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा. इसके अलावा नौसेना के लिए कोलकाता में अगली पीढ़ी का ऑफशोर पेट्रोलिंग जहाज 'श्रुति' लॉन्च किया गया. आर्थिक मोर्चे पर भी राहत की खबर सामने आई है, जहां चालू वित्त वर्ष में नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मनोरंजन जगत में बहुचर्चित फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है.