scorecardresearch
Advertisement

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना; देशभर में बीजेपी के आयोजन

देशभर में प्रमुख आयोजनों और धार्मिक उत्सवों की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं. सार्वजनिक सेवा में 25 साल पूरे होने के अवसर पर दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन हुआ. पुरी तट पर सुदर्शन पटनायक ने इस उपलक्ष्य में 25 फीट लंबी रेत कलाकृति बनाई. वहीं प्रयागराज में सैकड़ों साल पुरानी परंपरा के अनुसार विजयादशमी से पूर्व रावण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जहां पजावा रामलीला में ऐतिहासिक मुकुट पूजन किया गया. रायपुर से लेकर झांसी तक नवरात्रि पर्व को लेकर इको-फ्रेंडली प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं. झांसी में चार बहनें पढ़ाई के साथ मूर्ति निर्माण की परंपरा आगे बढ़ा रही हैं. उधर केदारनाथ में खराब मौसम के बीच एयर एम्बुलेंस से पचास से अधिक बीमार यात्रियों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाला गया. राजधानी दिल्ली में सर्दियों के प्रदूषण से निपटने के लिए छह हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों और छियालीस हॉटस्पॉट पर निगरानी की विशेष तैयारी शुरू की गई है.