T20 World Cup के final में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला होगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम में बहुत सारे players हैं जिन्होंने pressure situation में खेला है और यह experience बहुत मायने रखता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी relax हैं और एक शानदार team को lead करना खास एहसास है। वरुण चक्रवर्ती के form को लेकर सूर्यकुमार ने कहा कि जब match जीत जाते हैं तो form के बारे में बात नहीं करते और वरुण number 1 bowler हैं। जसप्रीत बुमराह के coach किशोर त्रिवेदी ने कहा कि final में बुमराह फर्क लाएंगे और उनके चार over न्यूजीलैंड के batsman को परेशान करेंगे। उनके पास variation है जो उनकी बड़ी ताकत है। भारत final match जीतता है तो T20 World Cup के इतिहास में तीसरी बार खिताब जीतने वाली और लगातार दो बार trophy उठाने वाली पहली team बन जाएगी।