scorecardresearch

Top News: टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल के लिए तैयार टीम इंडिया, अहमदाबाद में कल न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी?

कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20 World Cup का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारत अगर फाइनल जीतता है तो T20 World Cup के इतिहास में तीसरी बार खिताब जीतने वाली और लगातार दो बार ट्रॉफी उठाने वाली पहली टीम बन जाएगी। सेमीफाइनल में England को हराकर भारत फाइनल में पहुंचा जबकि न्यूज़ीलैंड की टीम South Africa को हराकर फाइनल में पहुंची। T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत का पलड़ा न्यूज़ीलैंड पर भारी है। दोनों देशों के बीच अब तक खेले गए तीस मैचों में से अठारह में Team India ने जीत दर्ज की है। अहमदाबाद में Team India के फैंस का जोश देखते ही बन रहा है और भारी मांग के चलते क्रिकेट प्रेमियों को टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। इसके अलावा, ईरान अमेरिका युद्ध के कारण भारत में LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ₹60 बढ़ी और commercial सिलेंडर ₹115 महंगे हुए।