अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20 World Cup के फाइनल में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पांच विकेट पर दो सौ पचपन रन बनाए। संजू सैमसन ने छियालीस गेंदों में नवासी रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें पांच चौके और आठ छक्के शामिल थे। ओपनर अभिषेक शर्मा ने इक्कीस गेंदों में बावन रन बनाए। ईशान किशन ने पच्चीस गेंदों में चौवन रन की धुआंधार पारी खेली। शिवम दुबे आठ गेंदों में छब्बीस रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूज़ीलैंड के लिए जिमी नीशाम ने एक ओवर में तीन विकेट झटके। दूसरी ओर, देश भर में रंगपंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मध्य प्रदेश के इंदौर में गेर यात्रा निकाली गई जिसमें लाखों लोग शामिल हुए।