scorecardresearch

Top News: अहमदाबाद में इतिहास रचेगी टीम इंडिया, वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की पहले बैटिंग, क्या तीसरी बार चैंपियन बनेगा भारत?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 World Cup का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। अगर टीम इंडिया यह फाइनल जीतती है तो वह T20 World Cup के इतिहास में तीसरी बार खिताब और लगातार दो बार ट्रॉफी उठाने वाली पहली टीम बनेगी। T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अब तक खेले गए 30 मैचों में से 18 में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। देशभर से क्रिकेट प्रेमी अहमदाबाद पहुंचे हैं और विभिन्न मंदिरों में टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके अलावा देशभर में रंगपंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इंदौर में गेर यात्रा निकाली गई जिसमें करीब 5 लाख लोगों के शामिल होने के आसार हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भी देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।