scorecardresearch

Top News: रंगों के उत्सव में डूबा देश, धूमधाम से मनाई जा रही रंगपंचमी, देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला होगा, जिसमें टीम इंडिया और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि खिलाड़ी रिलैक्स हैं और एक शानदार टीम को लीड करना खास एहसास है। अगर भारत यह मैच जीतता है, तो वह T20 वर्ल्ड कप में तीसरी बार चैंपियन बनने वाली और लगातार दो बार ट्रॉफी उठाने वाली पहली टीम बनेगी। ICC चेयरमैन जय शाह ने स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लिया। दूसरी ओर, देशभर में आज रंगपंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इंदौर में गेर की शोभायात्रा निकाली जाएगी और यूनेस्को की टीम इसका अवलोकन करेगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देशभर में कार्यक्रम हो रहे हैं। UPSC परीक्षा में कई छात्रों ने सफलता हासिल की है।