scorecardresearch

T20 World Cup: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाए 253 रन, CM योगी ने नोएडा में अस्पताल किया उद्घाटन

T20 World Cup के दूसरे सेमीफाइनल में भारत की टक्कर इंग्लैंड से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सात विकेट पर 253 रन बनाए। ओपनर संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और आठ चौके तथा सात छक्के लगाए। शुभमन गिल ने 25 गेंदों में 43 रन, इशान किशन ने 39 रन और हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 27 रन बनाए। इंग्लैंड के विल जैक्स और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट झटके। जीत के लिए 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को शुरुआती झटके लगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में 200 करोड़ रुपए की लागत से तैयार 300 बेड वाला KDLG अस्पताल का उद्घाटन किया। यह अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं और हाईटेक मशीनों से लैस है।