scorecardresearch

Top News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। इस टीम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है, जिन्होंने सबसे कम उम्र में चयन का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। वहीं, एशियन गेम्स 2026 के लिए भी टीम चुनी गई है जिसमें जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। दूसरी तरफ, भारत और अफगानिस्तान टेस्ट मैच के पहले दिन केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा। खेल जगत की एक और बड़ी खबर में, भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर अपना नौवां चेस टूर्नामेंट जीत लिया है। इसके अलावा, एफएसएसएआई ने मुंबई में अखबार में समोसा या वड़ापाव लपेटकर देने पर तत्काल रोक लगा दी है। उज्जैन के महाकाल मंदिर के त्रिनेत्र प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2024 के गोल्ड मेडल के लिए चुना गया है।