scorecardresearch

TOP 25 News: अयोध्या में पांचवें बड़ा मंगल की धूम, वायुसेना खरीदेगी 114 राफेल..देखें देश की 25 बड़ी खबरें

ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़ा मंगल पर देशभर के हनुमान मंदिरों और अयोध्या के हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. वहीं, भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए सरकार ने फ्रांस को 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने का प्रस्ताव भेजा है. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गोंडोला राइड फिर से शुरू हो गई है. मौसम की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद और राजस्थान के जैसलमेर में आंधी-बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मनोरंजन जगत में स्टंट शो के नए सीजन का प्रोमो भी रिलीज हो गया है.