महाराष्ट्र के अकोला में होली की रौनक दिखने लगी है और भव्य अंदाज में फाल्गुनी रंगोत्सव मनाया गया. अकोला के बड़े राम मंदिर में रंगोत्सव की परंपरा निभाई गई और तमाम श्रद्धालु एक दूसरे पर गुलाल उड़ाते हुए नजर आए. कान्हा की नगरी मथुरा पर भी फाल्गुन का रंग चढ़ा और होली उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ. मथुरा में साधु संतों ने श्रद्धालुओं के साथ होली खेली और पिचकारी से भक्तों पर रंग बरसाया. अहमदाबाद नगर निगम ने ग्रीन होली कैंपेन लॉन्च किया और शहर के एक सौ एक लोकेशन पर वैदिक होली मनाई जाएगी. देखें 25 बड़ी खबरें.