अयोध्या के श्रीराम मंदिर में एक बार फिर उत्सव की तैयारी है. भगवती मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसे पूरी तरह से महिलाएं संपन्न करेंगी. ध्वजारोहण की प्रक्रिया साध्वी ऋतंभरा द्वारा की जाएगी, जबकि सीआरपीएफ की महिला जवान रस्सी खींचकर इस अनुष्ठान को पूरा करेंगी। इस आयोजन में करीब 3500 महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा, चारधाम यात्रा में भारी बारिश के बावजूद अब तक 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं.