देशभर में आज बड़ा मंगल का त्योहार पूरी आस्था के साथ मनाया जा रहा है. इस साल ज्येष्ठ माह लंबा होने के कारण कुल आठ बड़े मंगल पड़ेंगे, जिनमें आखिरी 23 जून को होगा. अयोध्या के हनुमानगढ़ी में सुबह से ही बजरंगबली के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं. वहीं, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पूरे उत्साह के साथ जारी है, जहां अब तक 7 लाख 13 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. बाबा केदारनाथ के दरबार में सबसे ज्यादा भक्त पहुंच रहे हैं. इसके अलावा, अंगारकी चतुर्थी के मौके पर सिद्धि विनायक मंदिर में भी बप्पा का विशेष शृंगार किया गया. देखें 25 बड़ी खबरें.