scorecardresearch

TOP 25 News: शिवभक्तों के लिए आई गुड न्यूज, पवित्र अमरनाथ यात्रा की तैयारियां शुरु...देखें खबरें

पवित्र चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं. केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग और हेलीपैड से बर्फ हटाने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ा दी गई है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की अगुवाई में यात्रा मार्गों पर बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. शिव भक्तों के लिए एक और खुशखबरी है कि अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होगा, जिसकी घोषणा अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने की है.