scorecardresearch

TOP 25 News: समय से पहले मानसून की दस्तक, पीएम मोदी ने काफिले में घटाए वाहन..देखें खबरें

मौसम विभाग के अनुसार इस साल समय से पहले मानसून के दस्तक देने की संभावना है. हफ्ते के अंत तक बंगाल की खाड़ी और अंडमान निकोबार में मानसून पहुंच सकता है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार रात हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दूसरी तरफ, चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है और अब तक करीब 12 लाख भक्त दर्शन कर चुके हैं. केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा 5 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं. इसके अलावा, तेल संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एसपीजी को अपने काफिले में वाहनों की संख्या आधी करने के निर्देश दिए हैं.