scorecardresearch

TOP 25 News: होली से पहले साल का पहला चंद्रग्रहण आज, मंदिरों के कपाट बंद..देखें खबरें

होली से पहले आज दोपहर साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा. भारतीय समय के अनुसार दोपहर तीन बजकर बीस मिनट से शुरू होकर शाम सात बजकर बावन मिनट तक चलने वाला यह चंद्रग्रहण करीब तीन घंटे सत्ताईस मिनट तक रहेगा. भारत में लगभग पच्चीस मिनट तक यह नजर आएगा. इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग तांबे जैसा लाल होगा जिसे आम भाषा में blood moon कहा जाता है. सूतक काल सुबह छह बजकर बीस मिनट से शुरू हो गया.