आज देश भर में गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जा रहा है. वाराणसी, हरिद्वार, हापुड़, गंगोत्री धाम और फर्रुखाबाद में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान से पूजा अर्चना की. उज्जैन के महाकाल दरबार और पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भी विशेष पूजा की गई. दूसरी ओर, रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए एडवांस राफेल लड़ाकू विमानों के लेटर ऑफ रिक्वेस्ट को अंतिम रूप दे दिया है. आज राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 131 में से 66 विजेताओं को सम्मानित करेंगी। इसके अलावा, मेघालय के उमरोई सैन्य स्टेशन पर सैन्य अभ्यास 'प्रगति 2026' जारी है.