विशाखापट्टनम में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) 2026 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिरकत की, जिसमें 75 देशों की नौसेनाएं शामिल हुईं. इस आयोजन के तुरंत बाद 19 फरवरी से बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास 'मिलन 2026' की शुरुआत होगी, जो 25 फरवरी तक चलेगा. मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क से भी अच्छी खबर आई है, जहाँ दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता 'गामिनी' ने तीन शावकों को जन्म दिया है, जिससे पार्क में शावकों की कुल संख्या 27 हो गई है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में आज से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई हैं. दिल्ली में शिक्षा को तकनीक से जोड़ने के लिए 75 'सीएम श्री' स्कूलों की शुरुआत की गई है, जहाँ छात्रों को एआई आधारित स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं मिलेंगी. खेल जगत में, टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला नीदरलैंड से होगा.